फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Seized wood of cedar used in construction work

निर्माण कार्य में लगा दी देवदार की जब्त लकड़ी

Thu, 02 Sep 2021 09:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Seized wood of cedar used in construction work
गोविंद वन्य जीव विहार पार्क की सांकरी रेंज में वन विभाग की ओर से जब्त देवदार की लकड़ी को बिना अनुमति निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। यह प्रकरण लकड़ियों की सार्वजनिक नीलामी के दौरान सामने आया। नीलामी से पूर्व जब ठेकेदार लकड़ी देखने सांकरी गए तो वहां लकड़ी मौजूद नहीं थी। पार्क प्रशासन का कहना है कि संबंधित रेेंज अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार के सांकरी रेंज में देवदार के 90 जब्ती नग थे। 18 अगस्त को वन निगम ने इन लकड़ियों की की सार्वजनिक निलामी की घोषणा की थी। ठेकेदार सांकरी पहुुंचे तो उन्हें मौके पर लकड़ी नहीं मिली। देवदार के इन 90 नगों का मूल्य करीब सवा दो लाख बताया जा रहा है। उप निदेशक डीपी बलूनी ने बताया कि जांच में पता चला कि बिना अनुमति इन नगों का विभागीय भवन की मरम्मत में इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए रेंज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांग गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वन निगम ने भी निलामी में देर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed