फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Scooter rider dies in vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Sat, 25 Jun 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies in vehicle collision
गंगोत्री हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगोत्री हाईवे पर मातली में एक स्कूटी सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी सवार काफी आगे तक वाहन के साथ घसीटता चला गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार की पहचान अंकित कुमार पुत्र श्रीदास निवासी इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। मृतक अंकित नाबालिग बताया जा रहा है। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि अंकित सुबह ही घर से निकल गया था। स्कूटी किस की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाजार चौकी प्रभारी प्रकाश राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से घटना की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी कैमरे घटनास्थल से काफी दूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed