फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Scientists exhibit their talent by the child scientists

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Sat, 27 Jul 2019 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Scientists exhibit their talent by the child scientists
मैरी माता स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने वायु एवं जल प्रदूषण रोकने, सोलर पावर एग्रीकल्चर सिस्टम, जल संरक्षण आदि विषयों पर क्रियाकारी मॉडल प्रस्तुत किए। जबकि पर्यावरण संरक्षण एवं लाल किला, जंगल, क्वीन सिटी, स्मार्ट सिटी, चिड़ियाघर आदि के मॉडल भी खूब सराहे गए। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक फादर विंसेंट ने कहा कि छात्र-छात्राओं को समाज से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को लेकर मॉडल तैयार करने को कहा गया था। प्रदर्शनी में वेदांत, अंशुमान, आंशिक, माधव, अंकित, ऋषभ आदि द्वारा प्रस्तुत मॉडलों को सराहा गया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा.गोविंद सेमवाल, फादर लिंजीन थॉमस, मार्कण्डेय प्रसाद, प्रधानाचार्या टेरेसा जोहन, रमेश पडियार, नवीन खंडूड़ी, मनीष बडोनी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed