फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   School buildings were damaged

स्कूल भवन हुआ क्षतिग्रस्त

Tue, 16 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 16 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

नौगांव के खनेड़ा गांव में चीड़ का पेड़ टूट कर बेसिक स्कूल पर जा गिरा। सोमवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद यह हादसा हुआ, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चों के सामने पढ़ाई की समस्या पैदा हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को खनेड़ा गांव में चीड़ का एक बड़ा पेड़ बेसिक स्कूल भवन के ऊपर गिर गया। पूर्व प्रधान राजेंद्र चौहान ने बताया कि दो साल पहले स्कूल भवन के लिए खतरा बने पेड़ को कटाने की मांग की गई थी। तब वन विभाग ने इसका छपान कर काटने की अनुमति भी दे दी थी, लेकिन विभाग ने अभी तक पेड़ नहीं हटाया।
विज्ञापन


प्रधान दिनेश राणा एवं जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा ने बताया कि पेड़ गिरने से स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई की समस्या खड़ी हो गई है। गांव का पंचायत भवन भी जर्जर हालत में है। फिलहाल एक घर के आंगन में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। बता दें कि स्कूल में 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed