फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sandeep Singh and Sonika became champions

छात्र वर्ग में संदीप सिंह और छात्रा में सोनिका बने चैंपियन

Fri, 08 Apr 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Singh and Sonika became champions
ामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय का 52वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर छात्र वर्ग में संदीप सिंह और छात्रा में सोनिका असवाल चैंपियन बने। वहीं छात्र और छात्रा दोनों वर्ग के क्रिकेट में विज्ञान संकाय विजेता बना।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल व प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने संयुक्त रूप से किया। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि अब पढ़ाई के साथ ही खेलों के जरिये भी करियर बनाया जा सकता है। प्राचार्य प्रोफेसर गैरोला ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। सौ मीटर दौड़ में जगमोहन प्रथम, अंकित पंवार द्वितीय, प्रदीप सिंह तृतीय, छात्रा में सोनिका असवाल प्रथम, अंजली द्वितीय व शिक्षा तृतीय, गोला फेेंक में ऋषभ मखलोगा प्रथम, सोबेंद्र द्वितीय, पीयूष सिंह कोहली तृतीय, बैडमिंटन में आकाश गैरोला प्रथम, पवन द्वितीय, विश्वजीत सजवाण तृतीय, छात्रा में राधा राणा प्रथम, साक्षी भट्ट द्वितीय व राधिका तृतीय रहे।
विज्ञापन

लंबी कूूद छात्र वर्ग में अंकित पंवार, आकाश, प्रदीप सिंह, छात्रा में सोनिका असवाल, खुशबू भारती, पिंकी राणा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वहीं क्रिकेट के छात्र वर्ग में वाणिज्य संकाय व छात्रा में कला संकाय उप विजेता बना। क्रीड़ा प्रभारी बचन लाल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. डीडी पैन्यूली, प्रो. वासंतिका कश्यप, डॉ. दिवाकर, डा. रुचि, डॉ. डीपी पांडे, डॉ. कमल बिष्ट, विपिन चंद्र, डा. मनोज फोंदणी, डा. विश्वनाथ राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed