फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sandeep and Kareena win in cross country race

क्रॉस कंट्री दौड़ में संदीप व करीना ने मारी बाजी

Sat, 25 Jan 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sandeep and Kareena win in cross country race
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेता ? - फोटो : UTTER KASHI
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें कुल 99 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को मनेरा स्टेडियम में आयोजित की गई क्रॉस कंट्री दौड़ के अंडर-12 बालक वर्ग में नितिन कलूड़ा, आकाश कुमार व शिभास्टीन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रोशनी कलूड़ा ने प्रथम, तमन्ना पंवार ने द्वितीय व अनुष्का पंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 के बालक वर्ग में रविचंद्र भानू चौहान, अभिनव व सार्थक तथा बालिका वर्ग में नितिका चौहान, मुस्कान शाह व मीनाक्षी, अंडर-16 के बालक वर्ग में आशुतोष भटवाण, नरेश पंवार व परमवीर आर्य तथा बालिका वर्ग में दिया राणा, पल्लवी रावत व निहारिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वेट्रन आयु वर्ग के पुरुषों में सौरभ थपलियाल, आशीष कुड़ियाल व अभयराज बिष्ट तथा महिलाओं में निर्मला पंत ने बाजी मारी। ओपन बालक वर्ग में संदीप, राहुल बिजल्वाण व कैलाश व बालिका वर्ग में करीना, श्रद्धा कटारिया व अनुराधा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। जिला क्रीड़ाधिकारी आकाश जोशी ने विजेता पुरस्कृत किए। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत एवं निधि बिंजोला सहित कविता, आरती, जितेंद्र, राकेश, कनिकपाल, श्रीकांत, विनोद, रोहित असवाल, विवेक राणा, गीता देवी, दिल सिंह चौहान, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
जलेबी रेस में युवराज कैंतुरा ने मारी बाजी
नई टिहरी। जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ओपन पुरुष वर्ग में रोहित सिंह प्रथम, सतबीर पंवार द्वितीय और संदीप सजवाण तृतीय रहे। महिला वर्ग में करिश्मा जोशी प्रथम, सावित्री द्वितीय और रूपाली तृतीय रही। 14 वर्षीय बालक वर्ग में अतुल सिंह प्रथम, मंजीत कुमार द्वितीय और महेश मिश्रवाण तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, प्रीति द्वितीय और गौरी तृतीय रही। अधिकारी वर्ग में कोषाधिकारी बालकराम प्रथम, एडीएसटीओ धारा सिंह द्वितीय और जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी तृतीय रहे। महिला अधिकारी वर्ग में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रतापनगर ममता भट्ट प्रथम, पीटीआई जीजीआईसी उमा खंडूड़ी द्वितीय, उप क्रीड़ाधिकारी ऋतु जैन तृतीय रही। विजेताओं को विधायक धन सिंह नेगी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इधर, नरेंद्रनगर में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की पहल पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। मैराथन दौड़ में गौरव बिष्ट प्रथम, अजय खत्री द्वितीय और अभिषेक पुंडीर तृतीय रहे। मेहंदी में विपाशा राठौर प्रथम, नंदनी राज द्वितीय और सोनम गुसाईं तृतीय रही। चम्मच गोटि रेस में आराध्या प्रथम, अक्षिता चौहान द्वितीय और सुनिधि नौटियाल तृतीय रही। जलेबी रेस में युवराज कैंतुरा प्रथम, आयुष सिंह द्वितीय और आदित्य सिंह तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेश बिष्ट और काजल जीते
अगस्त्यमुनि। क्रास कंट्री रेस के पुरुष वर्ग में निम के देवेश बिष्ट प्रथम, परमवीर द्वितीय, आलोक तृतीय, अजय चतुर्थ, पवन पंचम तथा राजवीर छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राबाइंका की काजल प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की प्रतीक्षा द्वितीय, सोनम तृतीय, अमीषा चतुर्थ, आकृति पांचवें तथा राबाइंका की कशिश छठे स्थान पर रही। विजेताओं को बीईओ केएल रड़वाल तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गीता गोरखा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य, डॉ. मंजीत सिंह, निम के प्रदीप रावत, कमलेश जमलोकी, जितेंद्र रावत व नवीन आदि मौजूद थे। संचालन आलोक नेगी ने किया। उधर, शनिवार को राबाइंका में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें सिमरन प्रथम, अमीषा, निहारिका द्वितीय, अमीषा तृतीय रही।
पौड़ी। क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ एडीएम डा. एसके बरनवाल ने किया। ओपन बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, खुशी द्वितीय व प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में धर्मेंश जवाड़ी प्रथम, युवराज सिंह द्वितीय व नयन सिंह तृतीय रहे।

छात्र-छात्राओं ने ली कर्तव्य पालन की शपथ
श्रीनगर। केंद्रीय गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित इंस्पायर कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ ही उन्हें मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के राज्य समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को वर्षभर चलने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा व महत्व की जानकारी दी। मूल कर्तव्यों की प्रतिज्ञा आयोजन समिति के सदस्य प्रो. सीमा धवन ने दिलवाई। संचालन समिति के सदस्य प्रो. महावीर सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर जेपी भट्ट, विभागाध्यक्ष भूविज्ञान प्रो. वाईपी सुंद्रियाल, डॉ. भूपेंद्र भंडारी व डॉ. आलोक शेखर बहुगुणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed