फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Salu village burnt bulb in 25 years

सालू गांव में 25 वर्षों से नहीं जला बल्ब

Tue, 22 Nov 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 22 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

सरकारी अभिलेखों में विद्युतीकृत दिखाए जा रहे सालू गांव में 25 वर्षों से किसी ने गांव में बिजली नहीं देखी। यही नहीं भू-धंसाव की चपेट में आए गांव के कुछ परिवारों को भटवाड़ी व रवैड़ी तोक में विस्थापित किया गया। गांव में 14 साल पहले बिजली के तार तो पहुंचाए गए, लेकिन बल्ब आजतक नहीं जला।

विज्ञापन


वर्ष 1991 के भूकंप में 66 परिवार वाले भटवाड़ी ब्लाक के सालू गांव की बिजली की लाइन पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। भूकंप से बिजली ही नहीं, बल्कि गांव की जमीन चटकने से यहां भू-धंसाव तेज हो गया। इसी तरह वर्ष 2002 में 51 परिवारों को रवैड़ी और भटवाड़ी तोक में विस्थापित किया गया।
विज्ञापन


15 परिवार अभी भी गांव में रहते हैं। प्रधान दिनेश सिंह बताते हैं कि ऊर्जा निगम, डीएम, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों की बैठकों में गुहार लगाने के बावजूद आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची। गांव के लोग भूकंप और आपदा के समय स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से बांटी गई सोलर लालटेन और कई परिवार लालटेन की रोशनी में गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका गांव और विस्थापित बस्ती गंगोत्री हाईवे से मात्र दो किमी दूर और सौरा तक बनी सड़क से तीन सौ मीटर ही दूर पर है, बावजूद इसके गांव के लोग बिजली और सड़क से वंचित हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ आरएल रतूड़ी कहते हैं कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में प्रस्ताव आएगा। तभी काम किया जा सकता है। अधूरी बिजली लाइन का उनके पास कोई ब्योरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed