{"_id":"615c513e8ebc3e57891e5733","slug":"salary-will-be-deducted-if-does-not-attend-the-bdc-meeting-utter-kashi-news-drn3924750145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में शामिल न हुए तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में शामिल न हुए तो कटेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी बैठक में शामिल न होने वाले अधिकारियों का एक माह का वेतन काटा जाएगा। उक्त प्रस्ताव बीडीसी भटवाड़ी की बैठक में पारित किया गया है। बैठक में पहली बार ब्लॉक प्रमुख समेत सभी महिला जनप्रतिनिधि पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
मंगलवार को बीडीसी भटवाड़ी की बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक पिछली कार्रवाई के साथ शुरू हुई। बैठक में कुछ प्रधानों ने उद्यान विभाग की ओर से समय से दवाएं एवं पौधे न मिलने पर रोष जताया। गोरसाली प्रधान नवीन राणा ने बताया कि गोरसाली इंटर कॉलेज में एक नया भवन बने बहुत समय हो गया है। इसमें आजतक विद्यालय के छात्र नहीं बैठे हैं। ग्राम प्रधान नटीन ने क्षेत्र में भालू के हमले के कारण हो रही घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की। वहीं लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारी और लोनिवि भटवाड़ी से सक्षम अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं रहे। बिजली विभाग व जल संस्थान से भी कुछ जनप्रतिनिधि असंतुष्ट दिखे। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख मनोज रावत, कनिष्ठ प्रमुख मनोज पवार, प्रधान संगठन अध्यक्ष श्यालिक राम भटट् आदि मौजूद थे।