फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road safety gallery work in balance

सड़क सुरक्षा गैलरी का काम अधर में

Mon, 15 Mar 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Road safety gallery work in balance
बड़ेथी चुंगी उत्तरकाशी में रोड प्रोटेक्शन गैलरी निर्माण कार्य के चलते बंद पड़ा गंगोत्री हाईवे। - फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री हाईवे पर बड़ेथी चुंगी के पास भूस्खलन हिस्से में सुरक्षित यातायात के लिए तैयार की जा रही सड़क सुरक्षा गैलरी का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते वाहनों को मनेरा की ओर डाइवर्ट किया गया है। अनुबंध के मुताबिक कार्य जुलाई तक पूरा होना है। ऐसे में 14 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही चारधाम यात्रा प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

बड़ेथी चुंगी में वर्ष 2010 से सक्रिय भूस्खलन गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बना है। इस हिस्से में पूर्व में करीब 28 करोड़ की लागत से हुआ ट्रीटमेंट कार्य कारगर नहीं होने पर अब पुन: 28.3 करोड़ से मरम्मत और सड़क सुरक्षा गैलरी का निर्माण कराया जा रहा है। बीते दिसंबर में शुरू हुए कार्य को अनुबंध के मुताबिक जुलाई 2021 तक पूरा होना है। निर्माण कार्य के चलते इस हिस्से में वाहनों की आवाजाही बंद कर ट्रैफिक को मनेरा की ओर डाइवर्ट किया गया है, जिससे लोगों को करीब पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए जुलाई तक पूरा होने के आसार कम ही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने प्रशासन से बड़ेथी चुंगी में शीघ्र कार्य पूरा कराकर यातायात सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस तरह बननी है रोड प्रोटेक्शन गैलरी
बड़ेथी चुंगी वाले हिस्से में 28.3 करोड़ से 310 मीटर लंबी, दस मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची सड़क सुरक्षा गैलरी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें सड़क के दोनों ओर कॉलम खड़े कर इसके ऊपर आरसीसी छत डाली जानी है। तीन माह बीतने पर अभी तक करीब तीस मीटर हिस्से में कॉलम तैयार करने का ही कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कंपनी को यात्रा शुरू होने से पहले गैलरी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इस समय में कार्य पूरा नहीं हुआ, तो यात्रा शुरू होने पर इस हिस्से में कंपनी को हर हाल में यातायात चालू करने को कहा गया है। यात्रा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
देवेंद्र नेगी, एसडीएम भटवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed