फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road could not reach the horticulture rich Cholmi village of Harshil valley

Uttarkashi News: हर्षिल घाटी के बागवानी समृद्ध छोलमी गांव में नहीं पहुंच पाई सड़क

Sat, 24 Aug 2024 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Road could not reach the horticulture rich Cholmi village of Harshil valley
ग्रामीण स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाओं के लिए कर रहे हैं पलायन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी का अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य गांव छोलमी आज भी विकास से कोसों दूर है। आज तक यहां की करीब 200 आबादी सड़क से नहीं जुड़ पाई है। ग्रामीणों को सेब सड़कों तक पहुंचाने में अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। सड़क नहीं होने के कारण स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए गांव से पलायन हो रहा है।
स्थानीय निवासी मनोज नेगी, रणवीर सिंह, राजेंद्र नेगी, ऋतिक नेगी का कहना है कि वे लंबे समय से उनके गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन स्तर पर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार की वाईब्रेंट विलेज योजना के बाद उन्हें उम्मीद थी कि गांव विकास से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन

गांव के मनोज नेगी ने बताया कि हर वर्ष छोलमी गांव में करीब एक करोड़ की लागत से सेब का उत्पादन होता है, लेकिन सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को सेब को पहुंचाने में अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। वहीं, गांव में होमस्टे निर्माण किए जा रहे हैंं। वहां पर भवन निर्माण की सामग्री सड़क से गांव तक पहुंचाने में बहुत महंगा पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर तो सीमांत गांवों को विकसित करने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। इधर, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि कम आबादी वाले जो गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। उनकी सूची तैयार कर ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। इसी क्रम में छोलमी गांव को भी जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed