{"_id":"57b5e6794f1c1bd0586ebf93","slug":"rmuli-village-water-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमोली गांव में गहराया पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमोली गांव में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
रमोली गांव में बीते दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। बार-बार शिकायत करने पर भी पेयजल लाइन दुरुस्त नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में रोष है। रमोली गांव की प्रधान जयशीला भंडारी ने बताया कि बीते दिनों अतिवृष्टि में हुए भूस्खलन से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
दस दिनों से गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों का दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई। गांव के पूर्व प्रधान उत्तम भंडारी, राजवीर सिंह, सुवर्द्धन नाथ आदि ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन