फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Revenue sub-inspectors abandoned police work

राजस्व उपनिरीक्षकों ने किया पुलिस कार्य का परित्याग

Wed, 12 Jan 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Revenue sub-inspectors abandoned police work
राजस्व उपनिरीक्षकों ने पुलिस कार्य से संबंधित अभिलेख तहसील कार्यालयों में जमा करा दिए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर राजस्व उपनिरीक्षकों ने पुलिस कार्य का परित्याग कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक लंबे समय से पुलिस उपनिरीक्षकों के बराबर वेतनमान की मांग कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षकों का कहना है कि वह बिना संसाधनों के राजस्व क्षेत्रों में पुलिस का कार्य कर रहे हैं, जबकि पुलिस को इन्हीं कार्यों के लिए असलहा, पर्याप्त स्टाफ व वाहन आदि की सुविधा मिलती है। राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र अमवाल ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षकों को सिविल पुलिस के उपनिरीक्षकों के सापेक्ष बहुुत कम वेतनमान दिया जा रहा है। जनपद में राजस्व उपनिरीक्षकों के 96 पद हैं, जिनके सापेक्ष मात्र 45 पदों पर ही तैनाती हैं। एक उपनिरीक्षक के पास कई क्षेत्रों का अतिरिक्त कार्यभार भी है। पुलिस कार्य से संबंधित सभी अभिलेख तहसील कार्यों में जमा करा दिए गए हैं। जब तक राजस्व उपनिरीक्षकों की मांग पूरी नहीं हो जाती पुलिस कार्य का परित्याग जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed