गोडर पट्टी के तीन गांवों में अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई हुई है। राजस्व, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब एक हेक्टेयर भूमि पर उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया।
शुक्रवार को जुगड़गांव, मोलगांव, नौगांव गोडर में करीब एक हेक्टेयर भूमि पर उगाई जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया। एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने बताया कि अफीम की अवैध खेती किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, वन विभाग और रेगुलर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर क्षेत्र में भेजी गई। टीम में नायब तहसीलदार राम सिंह नेगी, रणवीर सिंह विघाणा, रेंज अधिकारी प्रवीन रमोला, देवेंद्र पंवार, राजस्व निरीक्षक हिम्मत सिंह असवाल, उपनिरीक्षक नरेशचंद्र रावत, राजेेेश रावत, एसआई रमन बिष्ट, साहिल, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, रेंज अधिकारी कन्हैया बेलवाल, साधु लाल आदि शामिल रहे।