{"_id":"6878fc63488ac755560bf0ec","slug":"resolve-homestay-related-issues-soon-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-113743-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: होमस्टे से संबंधित मामले जल्द करें हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: होमस्टे से संबंधित मामले जल्द करें हल
Thu, 17 Jul 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि होमस्टे योजना के आवेदकों की वित्तीय मामलों की जानकारी और सरकारी मामलों से जुड़ी जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी को उपलब्ध करवाई जाए। वहीं उन्होंने इसके तहत लंबित मामलों का निस्तारण 31 जुलाई तक कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने को कहा।
जिलाधिकारी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पहाड़ की पारंपरिक शैली में होमस्टे बनाए जाने के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में आजीविका सृजन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। योजना स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद