फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Reach Bhairon Ghati kerosene and gas

भैरोंघाटी तक पहुंचाएं मिट्टी तेल और गैस

Tue, 26 Apr 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 26 Apr 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Reach Bhairon Ghati kerosene and gas
गढ़वाल कमिश्नर - फोटो : Amar Ujala

गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपल्च्याल ने मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और गंगोत्री धाम के लंका भैरोंघाटी में मिट्टी तेल एवं रसोई गैस भंडारण की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन


गढ़वाल कमिश्नर नपल्च्याल अधिकारियों के लाव लश्कर के साथ सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक गंगोत्री हाईवे दुरुस्त होने पर संतोष जताया। बीआरओ को यात्रा शुरू होने से पहले भैरोंघाटी से गंगोत्री और डुंडा से उत्तरकाशी के बीच सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों और यात्रा संबंधी विभागों की बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले बिजली, पानी, दूरसंचार, चिकित्सा, सार्वजनिक शौचालय आदि व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर की मौजूदगी में बीएसएनएल के मोबाइल फोन टावर की टेस्टिंग की गई। कमिश्नर ने इसे तुरंत चालू रखने के निर्देश दिए। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर बीआरओ कमांडर एससी लूनिया, मेजर एसएस रॉय, एसडीएम जयवर्द्धन शाह, सीएमओ डा. जीएस रावत, जिला सूचना अधिकारी एएस पंवार, देवेंद्र पटवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।

गंगोत्री में अगले सीजन में पहुंचेगी ग्रिड की लाइट

गढ़वाल कमिश्नर ने उरेडा की लघु जल विद्युत परियोजना से नियमित बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ऊर्जा निगम को ग्रिड की बिजली धाम तक पहुंचाने को कहा गया।

इस पर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भैरोंघाटी तक लाइन बिछ चुकी है। इससे आगे गंगोत्री तक लाइन बिछाने के लिए 84 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार है। स्वीकृति मिलने पर अगले सीजन में गंगोत्री तक ग्रिड की लाइट पहुंच जाएगी।

पर्यटकों को गोमुख जाने की दें अनुमति

 फरवरी के बाद से ही मौसम खुशगवार होने के बावजूद गोमुख क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति न मिलने से पर्यटन व्यवसाय को नुकसान हो रहा है। लोगों की शिकायत पर गढ़वाल कमिश्नर ने इस पर हैरानी जताई।


उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तक पर्यटकों को इंतजार कराने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक को तत्काल वन्य जीव प्रतिपालक से इसकी स्वीकृति लेकर पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed