फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ration vendors protest with drums

राशन विक्रेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस

Wed, 20 Oct 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ration vendors protest with drums
बड़कोट में सरकार की अनदेखी पर तहसील में धरना देते सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : UTTER KASHI
पांच सूत्री मांगों को लेकर तीन सप्ताह से चल रही सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बुधवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार की अनदेखी से नाराज होकर बड़कोट में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

बुधवार को 20वें दिन प्रदेश संगठन के आह्वान पर बड़कोट गोदाम के समस्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता बड़कोट में एकत्रित हुए। उन्होंने नगर के मुख्य मार्गों से होकर तहसील परिसर तक ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विक्रेताओं की मांगों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगें पूरी करने की बात कही। विक्रेताओं का कहना है कि जब तक उनकी पांच सूत्री मांगे को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। धरने में अध्यक्ष जमुना प्रसाद डिमरी, कोषाध्यक्ष राकेश पंवार, उपाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद खंडूड़ी, सचिव विनोद सिंह, महामंत्री राजेश उनियाल, सहसचिव रमेश लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed