फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ram Navami festival celebrated with simplicity amid Corona transition

कोरोना संक्रमण के बीच सादगी से मनाया गया रामनवमी का पवन पर्व

Thu, 02 Apr 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami  festival celebrated with simplicity amid Corona transition
उत्तरकाशी में लॉक डाउन के चलते बंद पड़े देवी मंदिर के बाहर से ही पूजा-अर्चना करती महिला। - फोटो : UTTER KASHI
उत्तरकाशी। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच जनपद में राम नवमी का पावन पर्व बेहद सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में डाली गई हरियाली काटने के साथ ही नवरात्र का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। हालांकि इस बार लोगों ने घर बुलाकर कन्याओं को भोजन कराने से परहेज किया। देवी मंदिरों में भी इक्का दुक्का भक्तों को छोड़ सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जनपद में राम नवमी का पावन पर्व इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सादगी के साथ मनाया गया। बीते सालों में इस दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस बार मंदॎिरों में सन्नाटा पसरा रहा। कुछेक भक्त जो लॉक डाउन में छूट की अवधि में मंदिर पहुंचे भी तो उन्होंने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए दूर-दूर रहकर पूजा-अर्चना की। उत्तरकाशी के प्रख्यात कुटेटी देवी मंदिर के पुजारी ललित मोहन नौटियाल ने बताया कि इस बार नवरात्र के दौरान मंदिर में सन्नाटा पसरा रहा। उन्होंने वैश्विक आपदा कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी भी बताया। कुछेक देवी मंदिरों में तो ताले लटके होने के कारण भक्तों ने बंद द्वार के बाहर से ही पूजा-अर्चना कर देश-दुनिया की खुशहाली और कोरोना महामारी से निजात की मन्नतें मांगी। घरों में नवरात्र के दौरान डाली गई हरियाली काट कर हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए, लेकिन लोगों ने कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराने से परहेज कर इस विश्व व्यापी आपदा के प्रति अपनी जागरुकता का परिचय दिया। हालांकि कन्याओं के लिए उनके घरों में ही प्रसाद एवं दक्षिणा पहुंचा कर परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी से पंकज गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed