{"_id":"a5699aba0d8fff15a8d28dafdf54c161","slug":"rain-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गंगोत्री धाम में लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गंगोत्री धाम में लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 14 May 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की गंगा घाटी में बृहस्पतिवार शाम को झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। नगर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि गंगोत्री क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो गई है।
रवांई घाटी में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को दिन में चटक धूप ने जहां गर्मी का अहसास कराया, वहीं शाम करीब छह बजे से गंगा घाटी में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिन के समय जिला मुख्यालय पर पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बारिश के बाद रात को तापमान 15 डिग्री के आसपास रहा।
गंगोत्री क्षेत्र में शाम को पारा गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से यात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय पर माल रोड एवं आजाद मैदान में जलभराव होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, जिले की यमुना घाटी में शाम के समय काले बादल छाने से बारिश के आसार बने हैं। बृहस्पतिवार को दोनों धामों में करीब चार हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।