{"_id":"573c73154f1c1b644eac8682","slug":"rabies-infected-by-drinking-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैबीज संक्रमित गाय का दूध पीने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैबीज संक्रमित गाय का दूध पीने से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 18 May 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव ब्लाक के बनाल क्षेत्र में रैबीज संक्रमित गाय का दूध और इससे बनी चाय पीने वालों में दहशत है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावित ग्रामीणों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
बीते रोज बनाल क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने एक गाय को काट लिया। बुधवार को इसी गाय का दूध बाजार पहुंचा और अनजाने में कई लोगों ने दूध एवं इससे बनी चाय पी। तब तक रैबीज संक्रमित गाय के मरने की सूचना बाजार तक पहुंच गई, जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
क्षेत्र के रमेश उनियाल, पूरणचंद आदि ने एसडीएम बड़कोट को सूचना दी और गडोली में मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावितों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजकुमार पांडेय ने इस संबंध में सीएमओ से कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन