{"_id":"695e5cecba55b682d504af38","slug":"pwds-failure-a-15-km-road-could-not-be-built-even-in-five-years-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1018-116670-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की नाकामी : पांच साल में भी नहीं बन पाई 1.5 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की नाकामी : पांच साल में भी नहीं बन पाई 1.5 किमी सड़क
Wed, 07 Jan 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
जनता काट रही है 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग का कार्य अधर में होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2020 से अधर में लटकी सड़क का अवशेष कार्य जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन लोनिवि बीते पांच साल में डेढ़ किमी सड़क नहीं बना पाया है जिससे क्षेत्र के लोगों को मार्ग का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
जौनपुर ब्लॉक में थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 2019-20 में शुरू किया गया था लेकिन विभाग ने 2022 में थत्यूड़ से मवाणा गांव तक ही सड़क बनाकर छोड़ दी। उसके बाद से कोल्टी से आगे मवाणा तक डेढ़ किमी अवशेष रोड बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे थत्यूड़ और कैंपटी क्षेत्र के लोगों को एक-दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए वाया मसूरी से 10 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ममता रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महीपाल सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह कैरवाण और कृपाल सिंह रावत ने बताया कि थत्यूड़ से कैंपटी कुल 38 किमी सड़क में से कोल्टी और मवाणा के बीच ही डेढ़ किमी हिस्सा बचा है। उन्होंने कहा कि छूटे हुए डेढ़ किमी क्षेत्र में सड़क बन जाती है तो थत्यूड़ और कैंपटी क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को वाया मसूरी होकर 10 किमी का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। साथ ही कैंपटी से नागटिब्बा और देवलसारी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंच सकेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवशेष डेढ़ किमी सड़क का जल्द नहीं बनाई जाती है तो आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
थत्यूड़-कैंपटी सड़क बनाने के दौरान अवशेष डेढ़ किमी की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी जिससे सड़क अधर में रह गई। ग्रामीणों की मांग पर और पर्यटन स्थल को देखते हुए डेढ़ किमी सड़क की डीपीआर बनाकर पर्यटन विभाग को भेजी गई है। उम्मीद है कि सड़क को जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
-नवीन शर्मा, सहायक अभियंता लोनिवि थत्यूड़।