{"_id":"6ae9caa4397ba41507027003","slug":"priyanjali-naitik-and-ansh-emerged-victorious-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123149-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: प्रियांजलि, नैतिक और अंश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: प्रियांजलि, नैतिक और अंश ने मारी बाजी
Tue, 03 Nov 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। सामाजिक विज्ञान महोत्सव में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदेली की प्रियांजलि, उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंदाड़ी के नैतिक कुमार और अंश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीनों विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के लिए अपना स्थान पक्का किया।
मंगलवार को संकुल चंदेली में संकुल समन्वयक संतोष राणा के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें संकुल के नौ में से सात उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में भाषण वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदेली की प्रियांजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मॉडल निर्माण में उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंदाड़ी के नैतिक कुमार विजेता रहे।
सामान्य ज्ञान में इसी विद्यालय के अंश ने पहला स्थान हासिल किया। अब तीनों विजेता ब्लॉक स्तर पर संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में सुरेश शाह ने महोत्सव की रूपरेखा और प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में हुकम सिंह, रोशन लाल एवं संतोष राणा शामिल रहे। इस अवसर पर शिक्षक रघुवीर सिंह रावत, बिजेंद्र रावत, भारत भूषण, यशवंत चौहान, निशा राणा आदि मौजूद रहे। संवाद