फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forest Department sets up new checkpost on Paunti Bridge

Uttarkashi News: पौंटी पुल पर वन विभाग ने बनाया नया चेकपोस्ट

Tue, 03 Nov 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Forest Department sets up new checkpost on Paunti Bridge
देवदार के जंगलों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन

बड़कोट। बनाल और ठकराल क्षेत्र के देवदार के घने जंगलों से लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। नौगांव-राजगढ़ी मोटर मार्ग पर पौंटी पुल के पास नया बैरियर चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने और अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत बनाल और ठकराल क्षेत्र देवदार के घने जंगलों के लिए जाने जाते हैं। इन जंगलों से लकड़ी की अवैध निकासी की आशंका लंबे समय से बनी हुई है। नौगांव-राजगढ़ी मोटर मार्ग पर पहले वन विभाग का कोई बैरियर नहीं होने से इस रास्ते से लकड़ी की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

विभाग पूर्व में भी इस मार्ग पर अवैध रूप से लकड़ी ले जाते हुए तस्करों को पकड़ चुका है। बड़कोट क्षेत्र में अब तक वन विभाग का मुख्य बैरियर नगर पालिका क्षेत्र के बीच स्थित था। बनाल और ठकराल क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था नहीं होने के कारण खासकर रात के समय लकड़ी की अवैध ढुलाई की आशंका बनी रहती थी। अब पौंटी पुल पर नया चेकपोस्ट बनने से इस मार्ग पर वन विभाग की निगरानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि चेकपोस्ट स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य जंगलों से लकड़ी की अवैध तस्करी पर रोक लगाना है। इससे वाहनों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केवल तस्करी रोकना ही नहीं, बल्कि पेड़ों के अवैध कटान को रोकने के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed