फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pregnant woman dies after being struck on the head by a wooden pole

Uttarkashi News: लकड़ी की बल्ली गर्भवती के सर पर लगने से मौत

Sat, 21 Mar 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 21 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after being struck on the head by a wooden pole
नरेंद्रनगर(टिहरी)। कांडा गांव में निर्माणाधीन होटल की बिल्डिंग में मजदूरी कर रही एक गर्भवती महिला के सिर पर लकड़ी की बल्ली गिरने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के समीप कांडा गांव में निर्माणाधीन एक होटल की बिल्डिंग में गर्भवती प्रमिला (22) पत्नी भीम सिंह निवासी ग्राम चपाड़ी जिला गुमला झारखंड जमीन पर लगे मिक्चर मशीन में काम कर रही थी। इस दौरान दूसरी मंजिल से लकड़ी की बल्ली गिर कर सीधे महिला के सिर पर जा लगी। इस कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बताया गया कि वहां मौजूद ठेकेदार ने गंभीर रूप से घायल महिला को अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर पहुंचाया। डॉ. स्वर्णिका त्यागी ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला आठ-नौ माह की गर्भवती थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। पति-पत्नी पिछले पांच-छह साल से मजदूरी का काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना दूसरी मंजिल से बल्ली गिरने से होना बताया जा रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed