फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police stopped people traveling to Gangotri in Harshil

गंगोत्री कूच कर रहे लोगों को पुलिस ने हर्षिल में रोका

Mon, 23 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Police stopped people traveling to Gangotri in Harshil
चारधाम यात्रा शुरू किए जाने की मांग को लेकर गंगोत्री कूच कर रहे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों को पुलिस ने हर्षिल में ही रोक दिया। विरोध स्वरूप गंगोत्री कूच कर रहे व्यक्तियों ने हर्षिल में ही धरना दिया।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा खोले जाने की मांग के लिए होटल एसोसिएशन, टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन व व्यापार मंडल सहित कई अन्य संगठनों ने सोमवार को गंगोत्री कूच किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने हर्षिल में बैरिकेड्स लगाए थे। हर्षिल पहुंचते ही पुलिस प्रशासन ने इन्हें रोक दिया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि गंगोत्री धाम खुला है। यहां सिर्फ गंगोत्री मंदिर में दर्शन करने की मनाही है। बावजूद इसके प्रशासन ने उन्हें गंगोत्री जाने से रोक दिया है। मटूड़ा ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों व्यक्तियों की आजीविका का साधन है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द चारधाम यात्रा खोली जाए। गंगोत्री जाने से रोके जाने पर होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडन व टैक्सी एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने हर्षिल में सड़क पर ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चारधाम यात्रा खोले जाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इस दौरान रविंद्र नेगी, आशीष कुड़ियाल, बिदेंश कुड़ियाल, मनोज रावत, प्रकाश भद्री, धीरज सेमवाल, विमल सेमवाल, अमित बलूनी, सुरेश राणा, पुष्कर मलूड़ा, राजपाल चौहान, दीनानाथ नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू कराने के लिए दिया धरना
जोशीमठ। चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ धाम में साकेत चौराहे पर चौथे दिन भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक यात्रा शुरू नहीं हो जाती वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू कराने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही बदरीनाथ मंदिर से जुड़े तीर्थपुरोहित और हकहकूकधारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में चार दिनों से साकेत चौराहे पर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि सरकार ने हर जगह पर आवाजाही खोल दी है। पर्यटन स्थलों से लेकर स्कूल कॉलेज खोले जा चुके हैं। बाजार पहले ही खुल चुके हैं, लेकिन चारधाम यात्रा को अभी तक नहीं खोला गया है। कहा कि यात्रा शुरू न होने से लोगों का रोजगार दो साल से चौपट है। छोटे-बड़े कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को धरने पर नवनीत मेहता, आशीष कन्नी, आलोक मेहता, भक्त दर्शन, चंद्र कुंवर और ऋषभ कन्नी आदि बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed