फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police released the heat

पुलिस की दबिश जारी

Fri, 08 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 08 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

तस्करों की धरपकड़ के दौरान हुई फायरिंग में एसटीएफ के एक जवान की मौत के दो दिन बाद भी पुलिस तस्करों तक नहीं पहुंच पाई है। शुक्रवार को भी पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने गाजणा क्षेत्र में तस्करों की तलाश में दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। हालांकि मुख्य आरोपी की ओर से सरेंडर करने की चर्चाएं क्षेत्र में गर्म हैं।

विज्ञापन


छह अप्रैल की देर रात धौंतरी के निकट दिखोली बैंड पर तस्करों की धरपकड़ के दौरान गोली चलने से एसटीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी। एसटीएफ की टीम तस्करों को पकड़ने में तो नाकाम रही, लेकिन गुलदार की एक खाल और जौड़ाव (बारहसिंघा) के 72 सींग बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में गायब हुई पुलिस की पिस्टल भी बरामद नहीं हो पाई है। मुख्य आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को भी पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने सौड़, दिखोली, चौंदियाटगांव एवं चौरंगीखाल के जंगलों में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम होते होते क्षेत्र में यह चर्चा गर्म है कि आरोपी तस्कर सुंदर सिंह ने सरेंडर कर दिया है, हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस बृहस्पतिवार को क्षेत्र से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात भी नकार रही है, जबकि कई लोग एक व्यक्ति को पुलिस की ओर से उठाने की पुष्टि कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed