फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police recruitment process started in Manera Stadium

मनेरा स्टेडियम में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरु

Wed, 15 Jun 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment process started in Manera Stadium
खेल विभाग के मनेरा स्टेडियम में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 500 अभ्यर्थियों में से 337 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। इन अभ्यर्थियों को अंत में मौका दिया जाएगा। जनपद में कुल 11500 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मनेरा खेल स्टेडियम में पुलिस आरक्षी (पुरुष) पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुुरू हुई। महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 जून से पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 जून तक चलेगी। बुधवार को पहले दिन 500 अभ्यर्थियों में से 337 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि लंबाई व छाती में 23, क्रिकेट बाल थ्रो में 24, लंबी कूद में 34, चिनअप में 2, दंड बैठक में तीन अभ्यर्थी असफल रहे। वहीं शाम को तेज बारिश होने के कारण अभ्यर्थियों की दौड़ नहीं हो पाई। एसपी ने बताया कि जो अभ्यर्थी बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, उन्हें अंत में मौका दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed