{"_id":"693432235741bf09ae0dab05","slug":"police-have-intensified-checking-operations-to-prevent-crime-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116472-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अपराध रोकने के लिए पुलिस ने तेज किया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अपराध रोकने के लिए पुलिस ने तेज किया चेकिंग अभियान
Sat, 06 Dec 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में आपराधिक और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से जिले के प्रवेश और निकासी वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, एसपी कमलेश उपाध्याय ने चेकिंग अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया।
एसपी ने बताया कि जनपद में आपराधिक और अवैध गतिविधियों में नशे के सामान सहित मानव तस्करी, अवैध मादक पदार्थों और वन संपदा की तस्करी की घटनाएं शीतकाल में अधिक बढ़ जाती हैं। इसलिए जिले की सभी थानों और चौकियों को निर्देशित किया गया कि दिन और रात्रि दोनों समय में चेकिंग अभियान चलाया जाए। वहीं, जनपद के निकासी और प्रवेश द्वार पर सबसे अधिक चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
बीते शुक्रवार देर रात्रि में एसपी ने चेकिंग अभियान की कमान स्वयं संभाली। उन्होंने ज्ञानसू टैक्सी स्टैंड तिराहा के पास आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। जनपद की गंगा वैली में सीओ जनक सिंह पंवार और यमुना वैली में सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त, पिकेट एवं चीता ड्यूटी को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद