नाबालिगों को भगाने को आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट क्षेत्र से दोे नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोप में फरार चल रहे व्यक्ति को पुलिस ने नौगांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
बड़कोट तहसील के एक गांव से इसी वर्ष 20 फरवरी को कुछ लोग दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। जब लड़कियों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने 28 फरवरी को बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
कुछ दिन बाद एक लड़की को हरियाणा और दूसरी को पुरोला से बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी सुरेंद्र निवासी जींद हरियाणा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
पुलिस ने उस पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नौगांव से गिरफ्तार कर लिया और उसे आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 120 बी और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी का पुरोला क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी थी। इसी वजह से वह यहां आता जाता रहता था।