फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   police beet the labor.

डुंडा में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान की मजदूर की पिटाई

Sun, 12 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 12 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
police beet the labor.
उत्तरकाशी डुंडा में पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बिहारी मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते उसके साथी। - फोटो : Amar Ujala

डुंडा में रात्रि गश्त के दौरान चार पुलिस वालों ने शौच करने आए एक मजूदर की जमकर पिटाई कर दी।  आरोप है कि मजदूर के अन्य साथियों के विरोध करने पर नशे मे धुत पुलिस कर्मियों ने उनके साथ भी गाली गलौज कर मारने की धमकी दे डाली। गुस्साए मजदूरों ने रविवार को यहां पहुंचकर जिला अस्पताल में पीड़ित मजदूर का मेडिकल करवाकर  थाना कोतवाली पहुंचे। साथ ही मारपीट के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को डुंडा पुराना बाजार में चार पुलिस कर्मियों ने रात करीब डेढ़ बजे सड़क किनारे शौच करने गए बिहार निवासी अमर यादव को पीट-पीट कर अधमरा  कर दिया। जब अमर यादव के कुछ साथियों ने मारपीट का विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी मारपीट की चेेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


रविवार को गुस्साए मजदूरों ने अमर यादव का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया और थाना कोतवली पहुंच कर रोष जताया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर मारपीट के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचे सीओ ने पीड़ित मजदूर और उसके साथियों को घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अमर यादव के साथी सुरेश व विनोद ने बताया कि कमरे में शौचालय नहीं होने से वह रात में शौच के लिए हमेशा सड़क किनारे जाते हैं। रात्रि में नशे की हालात में गश्त करने आए चार पुलिस कर्मियों ने बिना पूछताछ के सीधे मारपीट कर डाली।


 डुंडा में रात्रि गश्त के दौरान बिहार के एक मजदूर के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जीएस कोहली सीओ उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed