फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police and municipality made arrangements for Makar Sankranti

मकर संक्रांति के लिए पुलिस व पालिका ने बनाई व्यवस्था

Thu, 13 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police and municipality made arrangements for Makar Sankranti
मकर संक्रांति के पर्व के लिए पालिका ने घाटों पर व्यवस्थाएं जुटाई हैं। इस पर्व के दौरान भागीरथी किनारे घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु स्नान के लिए आते हैं। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन ने भागीरथी किनारे स्थित मणिकर्णिका घाट व जड़भरत घाट पर सफाई कराई। इसके अलावा इन घाटों पर अलाव की व्यवस्था भी की है। शुक्रवार को मकर संक्रांति पर इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु स्नान के लिए जुटेंगे। हालांकि प्रशासन ने समूूह के रूप में स्नान पर पाबंदी लगाई है। श्रद्घालु एक-एक कर ही इन घाटों पर स्नान करेंगे। वहीं पुलिस ने भी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की है। घाटों पर पुलिस कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ भी तैनात रहेगी। ईओ बलवंत सिंह का कहना है कि सभी घाटो पर सफाई कराई गई है। चैजिंग रूम में व्यवस्थित किए गए हैं। इसके अलावा ठंड को देखते हुए घाटों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है। कोतवाल राजीव रौथाण का कहना है कि श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। घाटों पर पुलिसकमिर्यो के साथ ही एसडीआरएफ भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed