{"_id":"578d043b4f1c1b9332c4c1e7","slug":"pnb-personnel-killed-in-auto-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में पीएनबी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में पीएनबी कर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सोमवार सुबह धरासू बैंड के पास गंगोत्री हाईवे से एक कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे गंगा भागीरथी में समा गई। हादसे में कार में सवार पंजाब नेशनल बैंक की उत्तरकाशी शाखा में कैशियर के पद पर तैनात युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से निकाला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी आ रही एक कार धरासू बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे भागीरथी नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धरासू रविंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा और नीचे खड़ी ढाल के चलते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचने की स्थिति नहीं बनने पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बचाव दल रस्सों के सहारे नीचे उतरा। हादसे में युवक का शव नदी किनारे छिटक गया था। बचाव दल ने वाहन को बाहर निकालकर खंगाला, लेकिन इसमें कोई अन्य सवार नहीं था।
विज्ञापन
वाहन में सवार युवक की शिनाख्त चिन्यालीसौड़ निवासी सहदेव (26) पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। वह पीएनबी की उत्तरकाशी शाखा में कैशियर के पद पर तैनात था। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सड़क चौड़ी है। माना जा रहा है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने के भय से तेज गति से वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ। कार सड़क किनारे बने पिलर को तोड़कर नीचे गिरी।