फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Plans are being realized on the ground: Joshi

योजनाएं धरातल पर हो रहीं साकार : जोशी

Tue, 09 Nov 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Plans are being realized on the ground: Joshi
जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए। जीजीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राज्य स्थापना दिवस की सभी प्रदेश वासियों को बधाई दीं। जोशी ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने जनता के अंदर विश्वास पैदा करने का काम किया है। हाल ही में कुमाऊं व जनपद उत्तरकाशी की आपदा में स्थानीय निवासियों के दर्द को कम करने की कोशिश हमारी सरकार ने की है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण विकासपरक योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। प्रभारी मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। डीएम मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, केंद्रीय कार्यकारी एवं चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति अध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र पोखरियाल ने उत्तराखंड शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा ने किया।
विज्ञापन

इन राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, मोहनानंद विजल्वाण, धर्म सिंह असवाल, जयेंद्र सिंह बिष्ट, जेठूलाल भारती, बृजमोहन भट्ट, राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली, रमेश चंद्र उनियाल, तेग सिंह राणा, शूरवीर सिंह राणा, प्रताप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह रावत, घनश्याम प्रसाद बहुगुणा, मूलचंद सिंह पंवार, विजय पाल राणा, प्रताप चौहान, जगदीश प्रसाद भट्ट, केके विजल्वाण, जयवीर सिंह रांगड़, कमल सिंह असवाल, संदीप उनियाल, गैण सिंह राणा को सम्मानित किया गया। अस्वस्थ चल रहे राज्य आंदोलनकारी शैलेंद्र सिंह महर को उनके गांव अलेथ में एसडीएम चतर सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed