{"_id":"570686aa4f1c1b3820c81143","slug":"pilgrimages-increase-the-charm-of-the-narrative-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा आयोजनों ने बढ़ाई धामों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा आयोजनों ने बढ़ाई धामों की रौनक
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा सीजन में श्रीकृष्ण आश्रम गंगोत्री में आयोजित सिलसिलेवार पांच कथाओं में चेन्नई, मुंबई, पंजाब और वृंदावन के नामी मठों के संत और देशभर से उनके अनुयायी गंगोत्री धाम पहुंचेंगे। मई में ही यहां धर्म सम्मलेन आयोजित करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
आपदा से तबाह केदारनाथ धाम का युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण और यात्रा मार्ग की दशा सुधरने का संदेश देशभर में पहुंचने से इस बार यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सात मई से खरसाली में मुरारी बापू की कथा शुरू होनी है। इसके अलावा गंगोत्री में मई पहले हफ्ते से ही श्रीकृष्ण आश्रम में बड़े संतों का जमावड़ा लग रहा है। श्रीकृष्ण आश्रम के स्वामी अनिल स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि जालंधर पंजाब के 90 वर्षीय दंडी स्वामी शिवबोध आश्रम एक माह तक गंगोत्री में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि उन्होंने त्रेतायुग से श्रीकृष्ण आश्रम महाराज तक के भारत के 2005 महान संत, शंकराचार्य एवं धर्मगुरुओं की जीवनी लिखी हैं। दुनिया के दूसरे बड़े मठ रामकृष्ण मठ चेन्नई के परमसुखानंद, मुंबई के स्वामी योगेश तथा फसल, समाज और धरती की सेहत पर अनूठे प्रयोगों के लिए विख्यात वृंदावन के स्वामी परमानंद महाराज भी गंगोत्री पहुंच रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी बताते हैं कि यात्रा पड़ावों के होटल एडवांस में बुक हो रहे हैं।