{"_id":"5730986b4f1c1b16059199f2","slug":"pilgrim-face-jam-problem-yamunotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाट खुलने के पहले दिन जाम से जूझते रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपाट खुलने के पहले दिन जाम से जूझते रहे तीर्थयात्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
Updated Mon, 09 May 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन नगर पंचायत क्षेत्र में अव्यवस्थाएं दिखी। यमुनोत्री धाम के कपाटोउद्घाटन के पहले ही दिन शहर में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से यात्री सड़क किनारे शौच करने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले अस्तित्व मे आई नगर पंचायत नौगांव में शौचालय की व्यवस्था नहीं कर पाया। अब यमुनोत्री आने वाले तीर्थयात्री परेशान हो रहे हैं। व्यापारी कई बार प्रशासन से अस्थायी शौचालय बनाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके यात्रा सीजन को देखते हुए भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
यात्रा सीजन मे ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के पुलिस के दावे भी खोखले दिखे। यात्रा के पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस को जाम से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। व्यापारी राकेश राणा, श्याम डोभाल, अर्जुन रावत, हरदेव राणा आदि का कहना है कि बाजार मे शौचालय तो रहा दूर मूत्रालय तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्री यहां नहीं रुक पाते हैं।
विज्ञापन