फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   pilgrim death in gomukh.

गोमुख ट्रैक पर एक और पर्यटक की मौत

Fri, 03 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 03 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री-गोमुख ट्रेक पर एक और पर्यटक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह भी गोमुख के पास एक ट्रैकर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उनके साथियों के सुपुर्द कर दिए गए। बीती तीस मई को बंगलूरू कर्नाटक के आठ पर्यटक गोमुख, नंदनवन की ट्रैकिंग पर गए थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गोमुख से आगे बढ़ने पर विवमानी रोड फ्रेनर टाउन बंगलूरू निवासी आमीन (30) पुत्र यकील किट्टर को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तबियत बिगड़ने पर साथी ट्रैकर उसे साथ लेकर नीचे की ओर आए, लेकिन देर शाम चीड़वासा में आमीन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह ही तपोवन से लौट रहे ठाणे महाराष्ट्र के एक पर्यटक की गोमुख के पास हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को दोनों शव जिला अस्पताल पहुंचाकर इनका पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव साथी पर्यटकों के सुपुर्द कर दिए गए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed