फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People were made aware through a theatre van.

Uttarkashi News: थिएटर वैन के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

Wed, 21 Oct 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 21 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
People were made aware through a theatre van.
बड़कोट। डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब मनोरंजक तरीके से आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसी उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग की ओर से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत थिएटर वैन बड़कोट पहुंची। बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

डाक मेल दिवस पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते दिवस बड़कोट उपमंडल क्षेत्र में थिएटर वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान का उद्देश्य डाक विभाग की सेवाओं को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को विभाग की योजनाओं से जोड़ना है। थिएटर वैन के माध्यम से लोगों को डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से उत्तराखंड में चलाया जा रहा अभियान शहरी क्षेत्रों के साथ स्थानीय स्तर पर भी सेवाओं के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल है। इस दौरान डाक निरीक्षक बड़कोट उपमंडल और मेल ओवरसियर बड़कोट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed