{"_id":"5e875b6b8ebc3e72f126c67d","slug":"people-started-to-withdraw-money-from-banks-utter-kashi-news-drn340877492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से पैसा निकालने पहुंचने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से पैसा निकालने पहुंचने लगे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए पैसों की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए लॉकडाउन के दौरान सभी बैंकों में लेन देने की अवधि बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले के सभी बैंक सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुले रहे।
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण आदि योजनाओं के साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में अनुमन्य धनराशि जमा कराई जा रही है। शुक्रवार को अपने खातों से पैसा निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग बैंकों तक पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए बैंकों के बाहर गोले बनाकर लोगों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी बैंकों में सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने तथा अंगूठा लगाने वाले उपकरण को पहले व बाद में सैनिटाइज कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।