{"_id":"58fe2cfd4f1c1b9d65c0c528","slug":"people-in-nagaon-get-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव में जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव में जाम से लोग परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 28 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं, लेकिन यमुनोत्री धाम के पड़ाव स्थल नौगांव में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय नजर नहीं आ रहा है। अभी तक ऐसा कोई ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार नहीं किया गया है, जिससे यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्रियों को जाम से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ किसी भी तरह की कोई बैठक नहीं की है, जिसमें लोग यात्रा व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालन के लिए सुझाव दे सकें। लोगों की माने तो चारधाम यात्रा का पहला धाम यमुनोत्री है और मां यमुना के दर्शन करने पहुंचने वाले यात्री डामटा नौगांव व बड़कोट होते हुए यमुनोत्री पहुंचते हैं, लेकिन हमेशा लग रहे जाम से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत से लगे यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर व्यापारियों ने सड़क तक अपना सामान बिक्री के लिए लगा रखा है। स्थिति यह है कि स्कूल बसों के जाम में फंसने से बच्चे समय पर घर नहीं पहुंच पा रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल का कहना है कि आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन