{"_id":"62cdbc59db7e69059b1ffea8","slug":"people-forced-to-drink-dirty-water-utter-kashi-news-drn4170386153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना में फिल्टर प्लांट नहीं, बरसात में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना में फिल्टर प्लांट नहीं, बरसात में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत नौगांव में जल संस्थान पेयजल योजना पर प्रति वर्ष लाखों खर्च कर रहा है, लेकिन फिल्टर प्लांट नहीं होने से ग्रामीण बरसात में दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही दूषित पेयजल आपूर्ति से अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में जल संस्थान ने करीब 1200 पेयजल कनेक्शन आवंटित किए हैं, जिन्हें कृष्णा, केसारी, बीजाड़ा, स्योरी और धारी पेयजल स्रोतों से पानी की आपूर्ति की जाती है। वहीं विभाग इन पेयजल स्रोतों की मरम्मत व रखरखाव पर प्रति वर्ष लाखों खर्च करता है, लेकिन आज तक एक फिल्टर प्लांट नहीं लगा पाया है। फिल्टर प्लांट की सुविधा नहीं होने से हल्की बारिश में ही नलों से मटमैला पानी आता है, जिसे पीने से बीमार होने का भय बना रहता है। साथ ही लोग नलों से गंदा पानी आने पर हैंडपंप से पीने का पानी ढोने के लिए मजबूर होते हैं। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जगदीश असवाल और सभासद गजेंद्र नौटियाल का कहना है कि विभाग दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से फिल्टर प्लांट लगाने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के अवर अभियंता प्रणव ध्यानी का कहना है कि नगर पंचायत में संचालित पेयजल योजनाओं के लिए वर्तमान समय में फिल्टर प्लांट की सुविधा नहीं है। जल जीवन मिशन के तहत फिल्टर प्लांट प्रस्तावित है।