फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People are vocal for the deployment of doctors in CHC

Uttarkashi News: सीएचसी में डॉक्टरों तैनाती के लिए लोग मुखर

Mon, 14 Sep 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 14 Sep 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
People are vocal for the deployment of doctors in CHC
आक्रोशित व्यापारियों व लोगों ने अस्पताल परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग
बड़कोट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की भारी कमी को लेकर सोमवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर पड़ा। अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिंता जताई और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीएचसी नगर क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों की बड़ी आबादी का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भी आपात स्थिति में इसी अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। इसके बावजूद पर्याप्त चिकित्सक नहीं हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2015 में शासन ने सीएचसी बड़कोट के लिए चिकित्सकों के आठ नए पद स्वीकृत किए थे लेकिन वर्तमान में इनमें से केवल एक दंत चिकित्सक के पद पर नियुक्ति है। शेष पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। लोगों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत अन्य जरूरी चिकित्सकों की नियुक्ति, गर्भवती महिलाओं एवं प्रसव सुविधाओं को मजबूत करने और चारधाम यात्रा को देखते हुए आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में अनावश्यक वाहनों की पार्किंग पर रोक, सफाई कर्मचारी और एक होमगार्ड की तैनाती की मांग की गई। एसडीएम ने नगरपालिका के ईओ और पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय रावत, पूरण सिंह रावत, निर्मला, ललिता, तरवीन राणा, नीरज रावत, व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला, दिनेश चौहान, मदन जोशी, शैलेन्द्री, मोनिका, राजेन्द्र सिंह, केशव, रमेश गुप्ता, संजय सिंह, अवतार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed