{"_id":"0666a137b8efbcce4e2f82e8427fc372","slug":"peas-wheat-potato-crop-on-the-brink-of-drying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटर, गेहूं, आलू की फसल सूखने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटर, गेहूं, आलू की फसल सूखने की कगार पर
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी से असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्मित लिफ्ट सिंचाई योजना पर पानी नहीं चलने से काश्तकार परेशान हैं।
लिफ्ट सिंचाई योजना पर तीन माह से पानी नहीं चलने से मटर, गेहूं तथा आलू की फसलें सूखने की कगार पर है। नौगांव लिफ्ट सिंचाई योजना से नौगांव, मुलाणा, धारी तथा सौली गांव की करीब तीस हेक्टेयर असिंचित भूमि है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सिंचाई योजना पर तीन माह से पानी नहीं आ रहा है।
काश्तकार अजब सिंह, सोबेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, धर्म सिंह आदि का कहना है कि वह सिंचाई योजना से फसलों की सिंचाई के लिए मिलने वाले पानी का विभाग को फसलाना दे रहे हैं।
उसके बाद भी विभाग काश्तकारों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई योजना से वह अपनी असिंचित भूमि को सिंचित कर नगदी फसलों का उत्पादन करते है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लिफ्ट सिंचाई योजना पर अधिकांश समय पानी नहीं चलता है।
विज्ञापन
इधर, नलकूप सिंचाई योजना के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण नौगांव लिफ्ट सिंचाई योजना पर कुछ समय से पानी नहीं चल रहा था, जिसे ठीक करवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार से काश्तकारों की मांग पर योजना पर नियमित रूप से पानी चलना शुरू हो जाएगा।