{"_id":"8f72710c8218b64ffed955d00ee6cae7","slug":"payment-of-pension-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन का भुगतान नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन का भुगतान नहीं होने से रोष
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवाईं घाटी के सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन ने कोषागार कर्मियों की हड़ताल के चलते पेंशन का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया है।
उन्होंने शीघ्र पेंशन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रेड-पे की मांग पर कोषागार कर्मचारी बीते 23 दिसंबर से हड़ताल पर हैं, जिससे सरकारी लेन-देन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
पेंशनर्स संगठन की बैठक में रवाईं घाटी शाखा के अध्यक्ष भजन सिंह जयाड़ा ने बताया कि हड़ताल के बावजूद उत्तरकाशी जिला मुख्यालय एवं राजधानी समेत अन्य स्थानों पर पेंशन का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन बड़कोट में हड़ताल की बात कह कर पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक हफ्ते के भीतर दिसंबर एवं जनवरी की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर चैन सिंह जयाड़ा, चतर सिंह राणा, युद्धवीर सिंह, जबर सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद थे।