फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Patient numbers failing to rise at New Tehri APHC.

Uttarkashi News: नई टिहरी एपीएचसी में नहीं बढ़ पा रहे मरीज

Tue, 28 Apr 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 28 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Patient numbers failing to rise at New Tehri APHC.
स्टाफ और सुविधाएं पूरी फिर भी 15–20 मरीज ही पहुंच रहे
विज्ञापन

नई टिहरी। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई टिहरी से स्वास्थ्य सेवाएं लेने में नगर क्षेत्र के लोग अब रुचि नहीं ले रहे हैं। पर्याप्त स्टाफ और बुनियादी सुविधाएं होने के बावजूद यहां गिनती के ही मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के पहुंच रहे हैं। एपीएचसी में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 मरीज ही ओपीडी में आते हैं जबकि कभी यह केंद्र नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य इकाई हुआ करता था।
स्थानीय लोगों का मानना है कि पिछले वर्षों में लंबे समय तक डॉक्टर का पद रिक्त रहने से एपीएचसी से उनका भरोसा उठ गया। अब स्टाफ की तैनाती होने के बावजूद लोग सीधे जिला अस्पताल बौराड़ी का रुख कर रहे हैं। नई टिहरी शहर के निर्माण के दौरान 90 के दशक में इस केंद्र की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में जिला अस्पताल शुरू होने के बाद एपीएचसी का महत्व धीरे-धीरे कम होता चला गया। दूरी कम होने के कारण अधिकांश मरीज अब जिला अस्पताल बौराड़ी जाना ही बेहतर समझते हैं। वर्तमान में केंद्र में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ सहित अधिकांश पदों पर तैनाती है और आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी संचालित हो रहा है। इसके बावजूद ओपीडी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही है। आपात स्थिति और सामान्य उपचार के लिए ही आसपास के कुछ लोग यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल बौराड़ी नजदीक होने के कारण एपीएचसी केंद्र नई टिहरी में सीमित संख्या में मरीज आ रहे हैं। शिशुओं का टीकाकरण नियमित रूप से किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर एपीएचसी से डॉक्टर और फार्मासिस्ट को जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी भेजा जाता है।
- डॉ. चंदन मिश्रा, प्रभारी सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed