{"_id":"57053f984f1c1b8f62c8115a","slug":"pata-village-agricultural-development-plan-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटा गांव में कृषि विकास योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटा गांव में कृषि विकास योजना का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटवाड़ी ब्लाक के पाटा गांव में केंद्र सरकार की पारंपरिक कृषि विकास योजना का शुभारंभ किया गया। किसानों की आय में वृद्धि कर उनके जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत जिले में 78 क्लस्टर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
कृषि विभाग एवं उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद की ओर से संचालित पारंपरिक विकास योजना के बारे में तकनीकी अधिकारी यशवंत बिष्ट ने ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक क्लस्टर में 50 एकड़ जमीन को आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
जनपद में 78 क्लस्टर चिह्नित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य धान, मंडुवा, झंगोरा, चिणा, तोर, उड़द, गहत, कुल्थ, सोयाबीन, तिल आदि की खेती को बढ़ावा देकर किसान की आय में वृद्धि करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान राजेंद्र देव ने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर उदय महर, प्रवेंद्र रावत, गुरुदेव राणा, चतरा देवी, सविता, बलवीर सिंह, जबरा देवी, कुसुमा चौहान, लीला देवी, रोशनी आदि मौजूद रहे।