{"_id":"572f6faf4f1c1b00535ccfbe","slug":"parking-not-jam-into-the-city-feeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग नहीं होने से नगर में लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग नहीं होने से नगर में लग रहा है जाम
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 08 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण हाईवे पर घंटों जाम लग रहा है। पुलिस और प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के कितने ही दावे कर ले, लेकिन चिन्यालीसौड़ में यातायात व्यवस्था दिनों-दिन पटरी से उतर रही है।
विज्ञापन
टिहरी झील के कटाव से संकरे हुए गंगोत्री हाईवे पर लगने वाला जाम सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को चिन्यालीसौड़ में इस बार भी जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने केे कारण वाहन चालक वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े देते हैं, जो हाईवे पर जाम का मुख्य कारण बन जाता है। पुलिस का गंगोत्री राजमार्ग पर वाहनों को पार्क करने वाले लोगों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं होने और नगर पंचायत की ओर से कहीं भी पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
नगरवासी कृष्णा, विनोद, प्रमोद ने बताया राजमार्ग पर वाहन पार्क करने से जाम की समस्या बन रही है। उन्होंने पुलिस से राजमार्ग पर वाहन खड़े करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यात्रा को देखते हुए चिन्यालीसौड़ में अब ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। हाईवे पर किसी भी वाहन को पांच मिनट से ज्यादा रुकने का समय नहीं दिया जाएगा। स्थानीय वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि वे वाहनों को दुकानों के आगे खड़ी नहीं करेंगे।
-गजेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी थानाध्यक्ष चिन्यालीसौड़