फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Panic in the people due to the movement of Guldar in the city area

नगर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत

Wed, 05 Aug 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Panic in the people due to the movement of Guldar in the city area
नगर पालिका क्षेत्र में बीते तीन सप्ताह से गुलदार की दहशत बनी हुई है। शुरूआती दिनों में वाल्मीकि बस्ती के आसपास दिख रहे गुलदार की धमक अब नगर के अन्य वार्डों में भी बढ़ने लगी है, लेकिन गुलदार को भगाने के लिए वन विभाग की तरफ से अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ सप्ताह पहले वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी देखी गई थी, जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त कर हवाई फायरिंग भी की थी। वहीं बीते मंगलवार शाम को जय हो ग्रुप के सदस्यों ने उपराड़ी खड्ड के पास गुलदार व उसके एक बच्चे को घूमता देखा। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी, वह भी हवाई फायरिंग कर लौट गई। प्रमुख सरोज पंवार, कृष्णा राणा, किशन सिंह राणा, सुरेंद्र रावत, विरेंद्र पयाल ने नाराजगी जताते हुए गुलदार को आबादी से दूर भगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से घूम रहे गुलदार के कारण लोगों में दहशत बनी हुई है, लेकिन वन विभाग केवल हवाई फायर कर खानापूर्ति कर रहा है। उधर, अपर यमुना वन प्रभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में गुलदार को देखा गया है। गुलदार को भगाने के लिए वनकर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर हवाई फायरिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed