फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Panchayat elections for 16 vacant posts.

पंचायत के रिक्त पदों के लिए चुनाव 16 को

Fri, 02 Dec 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उझाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उझाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 02 Dec 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections for 16 vacant posts.
मतदाता - फोटो : file photo
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के विभिन्न कारणों से रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए सारिणी निर्धारित की गई है। रिक्त पदों के लिए चुनाव 16 को संपन्न होगा।  5 एवं 6 दिसंबर 2016 पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा।
विज्ञापन


नाम निर्देशन पत्रों की जांच 7 को होगी। 8 को नाम वापसी एवं 9 को निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा। मतदान 16 दिसम्बर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा। मतगणना 18 दिसम्बर को संपन्न की जायेगी। उन्होंने बताया कि डुंडा में 4 सदस्य ग्राम पंचायत, चिन्यालीसौड़ में 9 सदस्य ग्राम पंचायत, मोरी में 2 सदस्य ग्राम पंचायत सहित कुल 15 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed