{"_id":"0356ea016157972d73923cae686fd8ee","slug":"palika-13-personnel-were-found-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में 13 कर्मी मिले अनुपस्थित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में 13 कर्मी मिले अनुपस्थित
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 21 Dec 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से दफ्तर आने और जल्दी घर लौटने की प्रवृत्ति पालिका के कर्मचारियों पर भारी पड़ी। सोमवार सुबह दस बजे कार्यालय में डेरा डालकर पालिकाध्यक्ष ने उपस्थिति पंजिका में देर से दफ्तर पहुंचे 13 कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के सख्त रवैये से कर्मचारियों में हड़कंप है। हालांकि देर से आए अधिकांश कर्मचारी आकस्मिक अवकाश की अर्जी लगाकर घर लौट गए।
पालिका के कर्मचारियों की लापरवाह कार्यशैली के प्रति नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने सुबह दस बजे ही दफ्तर में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
पालिका में तैनात 22 नियमित एवं 16 संविदा कर्मचारियों में से 13 देर से दफ्तर पहुंचे। तब तक पालिकाध्यक्ष उपस्थिति पंजिका में उन्हें गैर हाजिर दर्शा चुकी थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने इसकी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।