{"_id":"601439fb8ebc3e52e9072431","slug":"opposition-to-water-life-mission-in-banal-patti-also-utter-kashi-news-drn369166716","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाल पट्टी में भी जल जीवन मिशन योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाल पट्टी में भी जल जीवन मिशन योजना का विरोध
विज्ञापन
यमुनाघाटी में जल जीवन मिशन योजना के विरोध का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के पांच गांवों में विरोध के बाद शुक्रवार को बनाल पट्टी के पौड़ी गांव के ग्रामीणों ने भी डीएम को पत्र लिखकर योजना का विरोध किया है।
नौगांव प्रखंड के धराली, मसालगांव, सीना, पोलगांव व बडोगी में ग्रामीण जल जीवन मिशन योजना का विरोध कर चुके हैं। अब बनाल पट्टी के पौड़ी गांव के ग्रामीणों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। गांव के विरेंद्र लाल, सकल चंद, कौशल्या, मैयपति, विमला व बिजली देवी आदि ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि गांव के हर परिवार में पानी व हर घर में नल पहले से लगे हुए हैं। उसके बावजूद योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जो कि सरकारी धन का दुरुपयोग है। योजना के नोडल अधिकारी पेयजल निगम के ईई मुकेश जोशी का कहना है कि जनसंख्या बढ़ोत्तरी को देखते हुए आगामी 25 वर्षों के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। कहा कि पौड़ी गांव के मामले में अधिकारियों को भेज कर जांच करवाई जाएगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पौड़ी गांव का मामला संज्ञान में है, इसके लिए नोडल अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कखौन में योजना से लाइन बिछाने की मांग
कखौन तोक में सात परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। तोक के निवासी गजे सिह पंवार का कहना है कि ग्रामीण एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने तोक में जल जीवन मिशन योजना से पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है। संवाद