{"_id":"68386e1d211ad72d340114fa","slug":"opposition-to-the-shuttle-service-running-between-jankichatti-kharsali-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-112859-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जानकीचट्टी खरसाली के बीच चल रही शटल सेवा का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जानकीचट्टी खरसाली के बीच चल रही शटल सेवा का विरोध
Thu, 29 May 2025 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 29 May 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी और खरसाली गांव के बीच शटल सेवा का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इनका संचालन नियमानुसार नहीं होने के कारण वहां पर दुर्घटना का खतरा बना है। वहीं खरसाली के पार्किंग में साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी प्रताप तोमर का कहना है कि खरसाली से जानकीचट्टी के बीच शटल सेवा का मानकों के विपरीत संचालन किया जा रहा है। जानकीचट्टी खरसाली गांव के बीच एक किमी दूरी का शटल सेवा के नाम पर खुलेआम 50 प्रति रुपये श्रद्धालु से किराया वसूला जा रहा है। वहीं क्षमता से अधिक सवारियों को ढोने से दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। तोमर ने कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रही शटल सेवा खरसाली गांव का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा खरसाली गांव में स्थित पार्किंग स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है, जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं के साथ ही ग्रामीणों को भी भुगतना पड़ रहा है। इधर, जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि दुपहिया वाहनों पर रोक लगा दी है और अन्य छोटे वाहन क्षमतानुसार सवारियां ला रहे हैं। ओवर लोड पर कार्रवाई की जा रही है अभी तक तीन वाहनों का चालान किया गया है। संवाद